歌曲 / 歌词

Tere Khayal Ki

Listen on Apple Music

歌词

ख़ुमार-ए-ग़म है, महकती फ़िज़ा में जीते हैं
ख़ुमार-ए-ग़म है, महकती फ़िज़ा में जीते हैं
तेरे ख़याल की आब-ओ-हवा में जीते हैं
ख़ुमार-ए-ग़म है, महकती फ़िज़ा में जीते हैं
♪
बड़े इत्तिफ़ाक़ से मिलते हैं मिलने वाले मुझे
बड़े इत्तिफ़ाक़ से मिलते हैं मिलने वाले मुझे
वो मेरे दोस्त हैं, तेरी वफ़ा में जीते है
तेरे ख़याल की आब-ओ-हवा में जीते हैं
ख़ुमार-ए-ग़म है, महकती फ़िज़ा में जीते हैं
♪
फ़िराक़-ए-यार में साँसों को रोक के रखते हैं
फ़िराक़-ए-यार में साँसों को रोक के रखते हैं
हर एक लम्हा गुज़रती क़ज़ा में जीते हैं
तेरे ख़याल की आब-ओ-हवा में जीते हैं
♪
ना बात पूरी हुई थी कि रात टूट गई
ना बात पूरी हुई थी कि रात टूट गई
अधूरे ख़्वाब की आधी सज़ा में जीते है
तेरे ख़याल की आब-ओ-हवा में जीते हैं
ख़ुमार-ए-ग़म है, महकती फ़िज़ा में जीते हैं
♪
तुम्हारी बातों में कोई मसीहा बसता है
तुम्हारी बातों में कोई मसीहा बसता है
हसीं लबों से बरसती शिफ़ा में जीते हैं
तेरे ख़याल की आब-ओ-हवा में जीते हैं
ख़ुमार-ए-ग़म है, महकती फ़िज़ा में जीते हैं
तेरे ख़याल की आब-ओ-हवा में जीते हैं