歌词
कैसी है दिल की लगी? कैसा है प्यार का ग़म?
तुम ना समझे हो सनम, तुम ना समझोगे सनम
कैसी है दिल की लगी? कैसा है प्यार का ग़म?
तुम ना समझे हो सनम, तुम ना समझोगे सनम
♪
बेरहम, बेदर्दी संग दिल पे मर के
हम ने तो देख लिया इश्क़ तुम से कर के
बेरहम, बेदर्दी संग दिल पे मर के
हम ने तो देख लिया इश्क़ तुम से कर के
हम ने चाहा तुम को, कितने नादान थे हम
तुम ना समझे हो सनम, तुम ना समझोगे सनम
♪
तुम भी आहें भरते, दर्द तुम को होता
काश बेबस होके दिल तुम्हारा रोता
तुम भी आहें भरते, दर्द तुम को होता
काश बेबस होके दिल तुम्हारा रोता
बेवफ़ाई की जलन, ये जुदाई का सितम
तुम ना समझे हो सनम, तुम ना समझोगे सनम
कैसी है दिल की लगी? कैसा है प्यार का ग़म?
तुम ना समझे हो सनम, तुम ना समझोगे सनम
कैसी है दिल की लगी? कैसा है प्यार का ग़म?
तुम ना समझे हो सनम, तुम ना समझोगे सनम