歌曲 / 歌词

Hey Shambhu Baba Mere Bholenath

Listen on Apple Music

歌词

शिव नाम से है जगत में उजाला
हरि भक्तों के है मन में शिवाला
♪
हे, शंभु बाबा, मेरे भोलेनाथ
तीनों लोक में तू ही तू
श्रद्धा-सुमन मेरा मन बेल-पतरी
जीवन भी अर्पण कर दूँ
हे, शंभु बाबा, मेरे भोलेनाथ
तीनों लोक में तू ही तू
श्रद्धा-सुमन मेरा मन बेल-पतरी
जीवन भी अर्पण कर दूँ
हे, शंभु बाबा, मेरे भोलेनाथ
तीनों लोक में तू ही तू
♪
जग का स्वामी है तू, अंतरयामी है तू
मेरे जीवन की अनमित कहानी है तू
तेरी शक्ति अपार, तेरा पावन है द्वार
तेरी पूजा मेरा जीवन आधार
धूल तेरे चरणों की लेकर
जीवन को साकार किया
हे, शिव शंकर, मेरे भोलेनाथ
तीनों लोक में तू ही तू
♪
मन में है कामना और कुछ जानूँ ना
ज़िंदगी भर करूँ तेरी अराधना
सुख की पहचान दे, तू मुझे ज्ञान दे
प्रेम सबसे करूँ, ऐसा वरदान दे
तूने दिया बल निर्बल को
अज्ञानी को ज्ञान दिया
हे, शिव शंकर, मेरे भोलेनाथ
तीनों लोक में तू ही तू
श्रद्धा-सुमन मेरा मन बेल-पतरी
जीवन भी अर्पण कर दूँ
हे, शिव शंकर, मेरे भोलेनाथ
तीनों लोक में तू ही तू