歌词
आईने के सामने...
आईने के सामने इस तरह से जाया ना करो
आईने के सामने इस तरह से जाया ना करो
कुछ आईने भी जादार हुआ करते हैं
वो अगर सीने से लिपटा लेंगे तो फिर
फिर क्या होगा?
आईने के सामने इस तरह से जाया ना करो
♪
हुस्न दौलत है उसे सबको दिखाया ना करो
हुस्न दौलत है उसे सबको दिखाया ना करो
बाग़ में घूमने तुम शाम को जाया ना करो
देखो फूलों में भी कुछ चोर हुआ करते हैं
रंग वो गालों का चुरा लेंगे तो फिर
फिर क्या होगा?
आईने के सामने इस तरह से जाया ना करो
♪
बन-सँवर के कभी बाज़ार में जाया ना करो
बन-सँवर के कभी बाज़ार में जाया ना करो
साथ चलते हुए तुम हाथ छुड़ाया ना करो
तुम पे सब लोगों की नज़रें हैं तुम्हें क्या मालूम
भीड़ में वो तुम को छुपा लेंगे तो फिर
फिर क्या होगा?
आईने के सामने इस तरह से जाया ना करो
♪
कोई महफ़िल हो मेरे साथ तुम आया ना करो
कोई महफ़िल हो मेरे साथ तुम आया ना करो
दोस्तों से मेरे तुम हाथ मिलाया ना करो
दोस्तों में कई शायर भी हुआ करते हैं
तुमको वो शेरों में सजा लेंगे तो फिर
फिर क्या होगा?
आईने के सामने इस तरह से जाया ना करो
कुछ आईने भी जादार हुआ करते
वो अगर सीने से लिपटा लेंगे तो फिर
फिर क्या होगा?
आईने के सामने इस तरह से जाया ना करो