歌词
तुम, क्यूँ अपने-आप को मिटाने पर तुले हुए है आप?
तुम नहीं समझोगी
अगर तुमने किसी से प्यार किया होता
और वो तुम्हें छोड़ जाता तब तुम्हें एहसास होता
के टूटे हुए दिल का दर्द क्या होता है
कोई क्या पहचाने, जिसका ग़म वो ही जाने
कोई क्या पहचाने, जिसका ग़म वो ही जाने
बेगाने लगे अपने और अपने लगे बेगाने
कोई क्या पहचाने, जिसका ग़म वो ही जाने
कोई क्या पहचाने, जिसका ग़म वो ही जाने
♪
क्या है मिलना? क्या बिछड़ना? खेल सब तक़दीर के
एक हो के क्यूँ है लगते रंग दो तस्वीर के?
वक़्त बदले, बदले चेहरे, कब हो क्या किस को पता
यही दुनिया की रित है, कोई माने या ना माने
कोई क्या पहचाने, जिसका ग़म वो ही जाने
कोई क्या पहचाने, जिसका ग़म वो ही जाने