歌词
ये साँसें थरथराएँ जो तू थामे मुझको
क्या है तू कोई सपना?
या अपना कोई दिल के जो पास हो?
आ रही हूँ मैं, तू खींचे मेरी डोर
हूँ क़रीब मैं, हूँ अब मैं तेरी ओर
दिल में बातें जो दबी हैं, कहनी हैं सब तुझसे
जो दिल में है तेरे, आ कह दे तू मुझसे
तू कौन है? मुझे बतला तू
तू कौन है? झलक दिखला
क्या तू वही है जिसका मुझे था इंतज़ार?
कौन है? है क्यूँ छुपा?
♪
जो आज है यक़ीन वो ना कभी था मुझको
ख़ुद से रहे हमेशा ना जाने कितने गिले मुझको
क्यूँ अलग हूँ सबसे इतनी? क्यूँ औरों सी नहीं?
क्या आज ही जवाब भी मिल जाएँगे मुझको?
तू कौन है? ना डर, ना फ़िकर है
मैं चल दूँ ले चल जहाँ
हो-न-हो, राबता कोई तो है अपना
तू कौन है? सच कर सपना
तू आ भी जा, देखूँ तुझको
क्यूँ है तेरी चाहत मुझको?
तू आ भी जा, देखूँ तुझको
क्यूँ है तेरी चाहत मुझको?
जहाँ हवा से मिले दरिया
वहाँ यादों की है नदिया
माँ के आँचल में छुप छाओ
गले लगाओ
हाँ, जानूँ मैं तू ही मेरी ताक़त
मानूँ मैं मेरी हिम्मत
क्या तुझे है ख़ुद पे एतबार? (है एतबार)
तू कौन है?