歌曲 / 歌词

Jab Tumhein Aashiqui Maloom

Listen on Apple Music

歌词

जब तुम्हें आशिक़ी मालूम होगी
मेरी दीवानगी मालूम होगी
कितनी तन्हा है मोहब्बत के बिना,
कितनी तन्हा है मोहब्बत के बिना,
तुमको ये ज़िन्दगी मालूम होगी
जब तुम्हें आशिक़ी मालूम होगी
मेरी दीवानगी मालूम होगी
♪
कैसा दर्द होता है, दिल के टूट जाने से?
आ के ज़रा पूछो तुम, अपने दीवाने से
मेरा दिल टूटा है, मेरा रब रूठा है
रब से ज़्यादा तुझे चाहूँ, "रब की क़सम"
जब तुम्हें बंदगी मालूम होगी
मेरी दीवानगी मालूम होगी
कितनी तन्हा है मोहब्बत के बिना,
कितनी तन्हा है मोहब्बत के बिना,
तुमको ये ज़िन्दगी मालूम होगी
जब तुम्हें आशिक़ी मालूम होगी
मेरी दीवानगी मालूम होगी
♪
तारे बुझ जाएँगे, चाँद जल जाएगा
पर ये दीवाना तेरा तुझको ना भुलाएगा
ज़ख्मों को सीना क्या, बिन तेरे जीना क्या?
चाहूँगा मैं तुम्हें अब तो मर के सनम
जब तुम्हें ये लगी मालूम होगी
मेरी दीवानगी मालूम होगी
कितनी तन्हा है मोहब्बत के बिना,
कितनी तन्हा है मोहब्बत के बिना,
तुमको ये ज़िन्दगी मालूम होगी
जब तुम्हें आशिक़ी मालूम होगी
अरे! मेरी दीवानगी मालूम होगी
पहली क़सम प्यार की तुम याद रखना सनम
पहला कदम प्यार का तुम याद रखना सनम