歌曲 / 歌词

Is Jeeneko Doshwar / Mujhse Mera Kya Rishta Hai

Listen on Apple Music

歌词

ईमान को बेकार ना कर दूँ, या रब
इस जीने को दुश्वार ना कर दूँ, या रब
इस ख़ौफ़ से हर शाम को पी लेता हूँ
मैं ख़ुद से भी इनकार ना कर दूँ, या रब
♪
पीने दे मुझे, भर दे मेरा पैमाना
दुनिया तो है एक गूँजा हुआ अफ़साना
जब तक मुझे मालूम ना ये हो जाए
मैं आया कहाँ से हूँ, कहाँ है जाना
♪
मुझ से मेरा क्या रिश्ता है?
मुझ से मेरा क्या रिश्ता है?
हर एक रिश्ता भूल गया
इतने आईने देखे हैं
अपना चेहरा भूल गया
मुझ से मेरा क्या रिश्ता है?
♪
अब तो ये भी याद नहीं है
फ़र्क़ था कितना दोनों में
अब तो ये भी याद नहीं है
फ़र्क़ था कितना दोनों में
उस की बातें याद रही
उस की बातें याद रही
और उस का लहजा भूल गया
इतने आईने देखे हैं
अपना चेहरा भूल गया
मुझ से मेरा क्या रिश्ता है?
♪
प्यासी धरती के होंठों पर
मेरा नाम नहीं तो क्या?
प्यासी धरती के होंठों पर
मेरा नाम नहीं तो क्या?
मैं वो बादल का टुकड़ा हूँ
मैं वो बादल का टुकड़ा हूँ
जिस को दरिया भूल गया
इतने आईने देखे हैं
अपना चेहरा भूल गया
मुझ से मेरा क्या रिश्ता है?
♪
दुनिया वाले कुछ भी कहें
राशिद अपनी मजबूरी है
दुनिया वाले कुछ भी कहें
राशिद अपनी मजबूरी है
उस की गली जब याद आयी है
उस की गली जब याद आयी है
घर का रस्ता भूल गया
इतने आईने देखे हैं
अपना चेहरा भूल गया
मुझ से मेरा क्या रिश्ता है?
हर एक रिश्ता भूल गया
मुझ से मेरा क्या रिश्ता है?
हर एक रिश्ता भूल गया
मुझ से मेरा क्या रिश्ता है?