歌曲 / 歌词

Ek Charraiya - Unplugged

Listen on Apple Music

歌词

एक चिरैया घोंसले को छोड़ उड़-उड़ जाए
और ये सोचे, "काश ऐसा हो, क़दम मुड़ जाएँ"
एक चिरैया घोंसले को छोड़ उड़-उड़ जाए
और ये सोचे, "काश ऐसा हो, क़दम मुड़ जाएँ"
तिनका-तिनका कर बटोरा और बनाया घर
पर समय की बारिशों ने कर दिया बेघर
कर दिया बेघर, कर दिया बेघर
♪
ओ, मुसाफ़िर धीर धर, आएगा सूरज इधर
काहे भागे? काहे भागे?
दूर जितना जाएगा, लौट फिर ना पाएगा
काहे भागे? काहे भागे?
एक चिरैया को पराया देस कैसे भाए?
गाँव का पीपल पुराना याद उसको आए
तिनका-तिनका कर बटोरा और बनाया घर
पर समय की बारिशों ने कर दिया बेघर
कर दिया बेघर, कर दिया बेघर
♪
ये जो अँसुवन की लड़ी बह रही है हर घड़ी
तेरे आगे, तेरे आगे
याद रख, हर मोड़ पर एक नई सुबह खड़ी
काहे भागे? काहे भागे?
एक चिरैया आँसुओं से लड़-झगड़ सो जाए
राह पथरीली है, लेकिन हौसला ना जाए
तिनका-तिनका कर बटोरा और बनाया घर
पर समय की बारिशों ने कर दिया बेघर
कर दिया बेघर, कर दिया बेघर