歌词
ये रातें नई-पुरानी
ये रातें नई-पुरानी
आते, आते-जाते कहती है कोई कहानी
♪
ये रातें नई-पुरानी
आते, आते-जाते कहती है कोई कहानी
ये रातें...
♪
आ रहा है देखो कोई
जा रहा है देखो कोई
सब के दिल हैं जागे-जागे
सब की आँखें खोईं-खोईं
ख़ामोशी सी करती हैं बातें
ये रातें नई-पुरानी
आते, आते-जाते कहती है कोई कहानी
ये रातें...
♪
क्या समाँ है, जैसे ख़ुशबू उड़ रही हो कलियों से
गुज़री हों निंदिया में पलकों की गलियों से
सुंदर सपनों की बारातें
ये रातें नई-पुरानी
आते, आते-जाते कहती है कोई कहानी
ये रातें...
♪
कौन जाने कब चलेंगी किस तरफ़ से ये हवाएँ?
साल-भर तो याद रखना, ऐसा ना हो, भूल जाएँ
इस रात की मुलाक़ातें
ये रातें नई-पुरानी
आते, आते-जाते कहती है कोई कहानी
ये रातें नई-पुरानी
आते, आते-जाते कहती है कोई कहानी