歌词
छोड़ो ना मुझे यूँ बेक़रार सा
कर भी दो इज़हार तुम अपने प्यार का
तुम्हारे दिल की है ये मंज़िल
मेरा दीवाना दिल, बोलो, तुम बोलो
हो-हो-हो, हो-हो-हो-हो
कर दोगे इनकार तो जी ना पाएँगे
जो कर दोगे इक़रार तो मर ही जाएँगे
तुम्हारे दिल की है ये मंज़िल
मेरा दीवाना दिल, बोलो, तुम बोलो
हो-हो-हो, हो-हो-हो, yeah
♪
इतने पराए जो हो तुम
पहले कभी भी नहीं थे
मेरे जहाँ में ग़मों की, oh
तुम तो वजह ही नहीं थे
दिल से मेरे तुम ख़ुद को निकालो
या फिर मुझे ही अपना बना लो
बोलो, तुम बोलो
♪
खोई-खोई ज़िंदगी की
राहों में अब आ भी जाओ
जो तुम नहीं आना चाहो
मुझको ही पास बुलाओ
कब तक जिएँगे ऐसे बताओ?
मुझको नहीं तुम यूँ आज़माओ
बोलो, तुम बोलो
♪
छोड़ो ना मुझे यूँ बेक़रार सा
कर भी दो इज़हार तुम अपने प्यार का
तुम्हारे दिल की है ये मंज़िल
मेरा दीवाना दिल, बोलो, तुम बोलो
हो-हो-हो, हो-हो-हो-हो