歌曲 / 歌词

In Dinon

Listen on Apple Music

歌词

राज़ थी, अब खुली है, खो गई थी, मिली है
बेवजह जो लगी दीवानगी
ना क़दम हैं ज़मीं पे, ना कमी है कहीं पे
ज़िंदगी तेरे आने से हसीं
बेख़बर रास्तों पे हाथ थामे जो हम चले हैं
धड़कानों में बेख़ुदी है, पास आए जो हम मिले हैं
जो कभी ना हुआ है, जो कभी ना किया है
वो सभी हो रहा इन दिनों
तेरे साथ चला है, तेरे नाम लगा है
मेरा दिल ना मेरा है इन दिनों
♪
जागने लगी रातें पर ख़्यालों से बातें
तन्हाई भी पहले सी नहीं
कभी लम्हें रुके हैं, कभी दिन उड़े हैं
करवटें इस तरह तो ना थी
ख़्वाब है नए-नए से, तेरी आँखों से देखता हूँ
हर घड़ी, हर एक पल में तेरे बारे में सोचता हूँ
जो कभी ना हुआ है, जो कभी ना किया है
वो सभी हो रहा इन दिनों
तेरे साथ चला है, तेरे नाम लगा है
मेरा दिल ना मेरा है इन दिनों
♪
हम ज़ुबाँ, तू हमनवा, कुछ नहीं तेरे सिवा
बेइंतहा क्यूँ चाहूँ ना
♪
जो कभी ना हुआ है, जो कभी ना किया है
वो सभी हो रहा इन दिनों
तेरे साथ चला है, तेरे नाम लगा है
मेरा दिल ना मेरा है इन दिनों
जो कभी ना हुआ है, जो कभी ना किया है
वो सभी हो रहा इन दिनों
तेरे साथ चला है, तेरे नाम लगा है
मेरा दिल ना मेरा है इन दिनों