歌曲 / 歌词

Kaun Tujhe Unplugged

Listen on Apple Music

歌词

तू आती है सीने में
जब-जब साँसें भरता हूँ
तेरे दिल की गलियों से
मैं हर रोज़ गुज़रता हूँ
हवा के जैसे चलती है तू
मैं रेत जैसे उड़ता हूँ
कौन तुझे यूँ प्यार करेगा जैसे मैं करता हूँ?
मेरी नज़र का सफ़र
तुझपे ही आ के रुके
कहने को बाक़ी है क्या?
कहना था जो, कह चुके
मेरी निगाहें हैं, तेरी निगाहों पे
तुझे ख़बर ना, बेख़बर
मेरी निगाहें हैं, तेरी निगाहों पे
तुझे ख़बर ना, बेख़बर
मुझसे ज़्यादा मेरे जैसा कोई है तो है तू
फिर ना जाने दिल मेरा क्यूँ तुझको ना दे सकूँ?
मेरी हँसी तुझसे, मेरी खुशी तुझसे
तुझे ख़बर ना, बेख़बर
जिस दिन तुझको ना देखूँ
पागल-पागल फिरता हूँ
कौन तुझे यूँ प्यार करेगा जैसे मैं करता हूँ?