歌词
मेरी तस्वीर में रंग और किसी का तो नहीं
मेरी तस्वीर में रंग और किसी का तो नहीं
घेर लें मुझको सब आँखें, मैं तमाशा तो नहीं
मेरी तस्वीर में रंग और किसी का तो नहीं
♪
ज़िंदगी, तुझसे हर एक साँस पे समझौता करूँ
ज़िंदगी, तुझसे हर एक साँस पे समझौता करूँ
शौक जीने का है मुझको, मगर इतना तो नहीं
मेरी तस्वीर में रंग और किसी का तो नहीं
♪
रूह को दर्द मिला, दर्द को आँखें ना मिली
रूह को दर्द मिला, दर्द को आँखें ना मिली
तुझको महसूस किया है, तुझे देखा तो नहीं
मेरी तस्वीर में रंग और किसी का तो नहीं
♪
सोचते-सोचते दिल डूबने लगता है मेरा
सोचते-सोचते दिल डूबने लगता है मेरा
ज़हन की तय में मुज़फ़्फ़र कोई दरिया तो नहीं
मेरी तस्वीर में रंग और किसी का तो नहीं
घेर लें मुझको सब आँखें, मैं तमाशा तो नहीं
मेरी तस्वीर में रंग और किसी का तो नहीं