歌曲 / 歌词

Bhaag Milkha Bhaag

Listen on Apple Music

歌词

अरे, संती मार रहा संसार
अब तू आने दे ललकार
तेरी तो बाहें पतवार
कदम है तेरे हाहाकार
तेरी नस-नस लोहातार
तू है आग Milkha
ओ, बस तू भाग Milkha
अरे, छोड़ दे बीते कल की बोरी
काट दे रस्सी-सुतली डोरी
तुझसे पूछेगी ये मट्टी
करके साँस-साँस को भट्टी
अब तू जाग Milkha
बस तू भाग Milkha
♪
ओ, सरिया, ओ, कश्ती
ओ, सरिया, ओ, सरिया
ओए, मोड़ दे आग का दरिया
कश्ती, ओ, कश्ती
ओ, डूब जाने में ही है हस्ती
ओ, जंगल, ओ, जंगल
आज शहरों से है तेरा दंगल
अब तू भाग, भाग, भाग, भाग, भाग Milkha
अब तू भाग Milkha
♪
धुआँ-धुआँ धमकाए धूल
राह में रोड़े बणे शूल
तान ले अरमानों के चाकू
मुश्क़िलें हो गई सारी डाकू
तू बन जा नाग, नाग, नाग, नाग, नाग Milkha
अब तू भाग Milkha
तेरा तो बिस्तर है मैदान
ओढ़ना धरती तेरी शान
तेरे सरहाने है चट्टान
पहन ले पूरा आसमान
तू पगड़ी बाँध Milkha
अब तू भाग Milkha, भाग Milkha, भाग Milkha
अब तू भाग, भाग, भाग, भाग, भाग Milkha
अब तू भाग Milkha
♪
हो, भँवर-भँवर है, चक्कर, चक्कर, चक्कर
गोदी में उठाया माँ ने, चक्कर, चक्कर, चक्कर
ओ, गोदी उठाया बापू ने, चक्कर, चक्कर, चक्कर
भँवर-भँवर है आज खेल तू
भँवर को खेल बना दे
आँधियाँ रेल बना ले
पटखनी दे उलझन को
चीख बना दे सरगम को
ओ, चक्कर, ओ, चक्कर, ओ, चक्कर, चक्कर, चक्कर
उतार के फेंक दे सब जंजाल
बीते कल का हर कंकाल
तेरे तलवे है तेरी नाल
तुझे तो करना है हर हाल
अब तू जाग Milkha, जाग Milkha, जाग Milkha
अब तू भाग Milkha
खोल तू रथ के पहिए खोल
बना के चक्कर सुदर्शन गोल
जंग के फीते कस के बाँध
खुली है आज शेर की माँग
तू गोली दाग Milkha, दाग Milkha, दाग Milkha
अब तू भाग, भाग, भाग, भाग, भाग Milkha
अब तू भाग Milkha
♪
दाँत से काट ले बिजली तार
चबा ले ताँबे की छनकार
फूँक दे ख़ुद को ज्वाला-ज्वाला
बिन ख़ुद जले ना होए उजाला
लपट है आग Milkha, आग Milkha, आग Milkha
अब तू भाग Milkha
अब तू जाग Milkha
तू बन जा नाग Milkha
तू पगड़ी बाँध Milkha
तू गोली दाग Milkha
ओ, तू है आग Milkha
ओ, तू भाग Milkha
अब तू भाग, भाग, भाग, भाग, भाग Milkha
अब तू भाग Milkha