歌词
ऐ ख़ुदा, ऐ ख़ुदा, ऐसा मैंने क्या किया?
तेरी दुनिया है मुझसे ख़फ़ा
ऐ ख़ुदा, ऐ ख़ुदा, ऐसा मैंने क्या किया?
तेरी दुनिया है मुझसे ख़फ़ा
जब तेरी दुनिया का हर काम है उल्टा
क्या मेरी ख़ता?
जो मुझसे हुआ कोई काम उल्टा-सीधा
ऐ ख़ुदा, ऐ ख़ुदा, ऐसा मैंने क्या किया?
तेरी दुनिया है मुझसे ख़फ़ा
ऐ ख़ुदा, ऐ ख़ुदा, ऐसा मैंने क्या किया?
तेरी दुनिया है मुझसे ख़फ़ा
♪
बच्चा तड़पे ज़ख्मी, रोए ममता
इंसान हूँ आख़िर मैं, कैसे ना सुनता?
बच्चा तड़पे ज़ख्मी, रोए ममता
इंसान हूँ आख़िर मैं, कैसे ना सुनता?
रोते को हँसा आया, बिगड़ी तो बना आया
क्या मेरी ख़ता?
जो मुझसे हुआ कोई काम उल्टा-सीधा
ऐ ख़ुदा, ऐ ख़ुदा, ऐसा मैंने क्या किया?
तेरी दुनिया है मुझसे ख़फ़ा
ऐ ख़ुदा, ऐ ख़ुदा, ऐसा मैंने क्या किया?
तेरी दुनिया है मुझसे ख़फ़ा
♪
मूरत पे तो गंगा जल जग फेंके
मजबूर का जलता घर कोई ना देखे
मूरत पे तो गंगा जल जग फेंके
मजबूर का जलता घर कोई ना देखे
वो घर तो बचाना था, फिर मालिक तू ही बता
क्या मेरी ख़ता?
जो मुझसे हुआ कोई काम उल्टा-सीधा
ऐ ख़ुदा, ऐ ख़ुदा, ऐसा मैंने क्या किया?
तेरी दुनिया है मुझसे ख़फ़ा
ऐ ख़ुदा, ऐ ख़ुदा, ऐसा मैंने क्या किया?
तेरी दुनिया है मुझसे ख़फ़ा
♪
एक दिन तो हुआ ऐसा, सुन दाता
मैं चोर ना था, फिर भी पकड़ा जाता
एक दिन तो हुआ ऐसा, सुन दाता
मैं चोर ना था, फिर भी पकड़ा जाता
तो भेस बुज़ुर्गों का भरता ना तो क्या करता?
क्या मेरी ख़ता?
जो मुझसे हुआ कोई काम उल्टा-सीधा
ऐ ख़ुदा, ऐ ख़ुदा, ऐसा मैंने क्या किया?
तेरी दुनिया है मुझसे ख़फ़ा
ऐ ख़ुदा, ऐ ख़ुदा, ऐसा मैंने क्या किया?
तेरी दुनिया है मुझसे ख़फ़ा
तेरी दुनिया है मुझसे ख़फ़ा
तेरी दुनिया है मुझसे ख़फ़ा
♪
बातें मेरी झूठी सही
प्यार तो मेरा सच्चा है
जिससे के दिल जाते हैं मिल
झूठ वो सच से अच्छा है
तुमको यही पाने का रस्ता था, जान-ए-वफ़ा
क्या मेरी ख़ता?
जो मुझसे हुआ कोई काम उल्टा-सीधा
ऐ ख़ुदा, ऐ ख़ुदा, ऐसा मैंने क्या किया?
तेरी दुनिया है मुझसे ख़फ़ा
ऐ ख़ुदा, ऐ ख़ुदा, ऐसा मैंने क्या किया?
तेरी दुनिया है मुझसे ख़फ़ा