歌词
रुक भी जाओ, जानाँ, दिल को ना तड़पाना
रुक भी जाओ, जानाँ, दिल को ना तड़पाना
अभी-अभी आई हो तुम, जाने का नाम ना लेना
जाने दो, जान-ए-जानाँ, करूँगी क्या मैं बहाना?
जाने दो, जान-ए-जानाँ, करूँगी क्या मैं बहाना?
दिन ढला, शाम हुई, मुझको घर है जाना
रुक भी जाओ, जानाँ...
♪
एक दिन ज़रूर हम पूरा वादा करेंगे
जल्दी आएँ वो लम्हे, हम इरादा करेंगे
एक दिन ज़रूर हम पूरा वादा करेंगे
जल्दी आएँ वो लम्हे, हम इरादा करेंगे
हो बड़े चुलबुले, मुश्किल है समझाना
रुक भी जाओ, जानाँ, दिल को ना तड़पाना
रुक भी जाओ, जानाँ, दिल को ना तड़पाना
अभी-अभी आई हो तुम, जाने का नाम ना लेना
जाने दो, जान-ए-जानाँ...
♪
जाने कब बदलेगा आप का फ़ैसला
कल फिर मैं आऊँगी, रखो ज़रा हौसला
जाने कब बदलेगा आप का फ़ैसला
कल फिर मैं आऊँगी, रखो ज़रा हौसला
कल कभी आता नहीं, कल का क्या है ठिकाना
जाने दो, जान-ए-जानाँ, करूँगी क्या मैं बहाना?
जाने दो, जान-ए-जानाँ, करूँगी क्या मैं बहाना?
दिन ढला, शाम हुई, मुझको घर है जाना
रुक भी जाओ, जानाँ...