歌词
एक दिन और ज़िंदगी को मिला
एक दिन और ज़िंदगी ने जिया
एक दिन और ज़िंदगी को मिला
एक दिन और ज़िंदगी ने जिया
एक दिन पूछता था रातों को
एक दिन और मिला था बातों को
एक दिन कोशिशों में उलझी साँस
एक दिन मंज़िलों की थी कुछ आस
एक दिन और ज़िंदगी को मिला
एक दिन और ज़िंदगी ने जिया
♪
एक दिन तुम हमारे अपने थे
एक दिन बस अधूरे सपने थे
एक दिन तुम थे मेरी बाँहों में
एक दिन खो गए थे राहों में
एक दिन ये ज़मीं थी चाँदी सी
एक दिन ज़िंदगी थी आँधी सी
एक दिन ये ज़मीं थी चाँदी सी
एक दिन ज़िंदगी थी आँधी सी
♪
एक दिन मेरे घर में मेला था
एक दिन बस खड़ा अकेला था
एक दिन की ही सब कहानी है
एक दिन की ये ज़िंदगानी है
♪
ये भी दिन बस सरक के चल देगा
ये भी दिन बस सरक के चल देगा
ना जाने कहाँ, ना जाने कहाँ, ना जाने कहाँ