歌曲 / 歌词

Dil Chahta Hai(Reprise)

Listen on Apple Music

歌词

दिल चाहता है
कभी ना बीते चमकीले दिन
दिल चाहता है
हम ना रहें कभी यारों के बिन
दिन-दिन भर हों प्यारी बातें
झूमें शामें, गाएँ रातें
मस्ती में रहे डूबा-डूबा हमेशा समाँ
हमको राहों में यूँ ही मिलती रहें ख़ुशियाँ
दिल चाहता है
कभी ना बीते चमकीले दिन, हो-हो
दिल चाहता है
हम ना रहें कभी यारों के बिन
जगमगाते हैं, झिलमिलाते हैं अपने रास्ते
ये ख़ुशी रहे, रोशनी रहे अपने वास्ते
जगमगाते हैं, झिलमिलाते हैं अपने रास्ते
ये ख़ुशी रहे, रोशनी रहे अपने वास्ते
♪
रंग-बिरंगे मौसम आएँ
नए-नए वो सपने लाएँ
महकी रहें ख़ाबों की हसीं वादियाँ
खिलते रहें यूँ ही प्यार के ये गुलसिताँ
दिल चाहता है
कभी ना बीते चमकीले दिन
♪
फिर से मिलें जो हम दीवाने
तो ये समझें, तो ये जानें
हम भी रहें, रहें यार हमारे जहाँ
आएँ नहीं कभी हम में कोई दूरियाँ
दिल चाहता है
कभी ना बीते चमकीले दिन, हो-हो
दिल चाहता है
हम ना रहें कभी यारों के बिन
दिल चाहता है...