歌曲 / 歌词

Pyar Ka Khumar

Listen on Apple Music

歌词

प्यार का ख़ुमार लेके, इश्क़ की बहार लेके
हाँ, प्यार का ख़ुमार लेके, इश्क़ की बहार लेके
सपनों में मेरे आए वो, मन में मेरे मुस्कुराए वो
प्यार का ख़ुमार लेके, इश्क़ की बहार लेके
सपनों में मेरे आए वो, मन में मेरे मुस्कुराए वो
♪
जानती नहीं हूँ जिसको, चाहने लगी हूँ उसको
हो गया है क्या? जाने मुझ को हो गया है क्या
हर तरफ़ हैं रंग उसके, जैसे मैं हूँ संग उसके
छाया है नशा, बस उसी का छाया है नशा
उससे मुझ को प्यार सा है, mmm, उसका इंतज़ार सा है
उससे मुझ को प्यार सा है, उसका इंतज़ार सा है
कितना मुझ को याद आए वो, मन में मेरे मुस्कुराए वो
♪
पहली बार जब मिलूँगी जाने उससे क्या कहूँगी
सोचती हूँ मैं, जाने क्या-क्या सोचती हूँ मैं
वो यहाँ कहीं नहीं है, फिर भी वो यहीं कहीं है
देखती हूँ मैं, हाँ, उसी को देखती हूँ मैं
वो जो मेरी साँस में है, हाँ, मेरे एहसास में है
वो जो मेरी साँस में है, मेरे एहसास में है
सामने कभी तो आए वो, मन में मेरे मुस्कुराए वो
प्यार का ख़ुमार लेके, इश्क़ की बहार लेके
सपनों में मेरे आए वो, मन में मेरे मुस्कुराए वो