歌曲 / 歌词

Intezaar

Listen on Apple Music

歌词

काले घनेरे अँधेरे जो हैं
रस्ता जो देते सवेरे को हैं
ज़रा सा और करना सबर
आने जो वाली सहर
सपने ये तेरे या मेरे जो हैं
पलकों पे डाले ये डेरे जो हैं
लोरी सुना देते ख़बर
आने ये वाली सहर
इंतज़ार और तमन्ना
हर क़दम वो साथ चले
साँझ से उभरती सुबह
में जाके वो घुल-मिल गए
इंतज़ार तू मेरा करना
इतने दिनों से कहानी जो है
होंठों पे बैठी, सुनानी जो है
है ये बड़ी ही बे-सबर
महफ़िल जो आई नज़र
इंतज़ार और तमन्ना
हर क़दम वो साथ चले
साँझ से उभरती सुबह
में जाके वो घुल-मिल गए
♪
पेड़ों पे टाँगे ये झूले जो हैं
अब ना समाते, ये फ़ूले जो हैं
मौसम का है ही ये असर
लौटा कोई जो है घर
♪
इंतज़ार और तमन्ना
हर क़दम वो साथ चले
साँझ से उभरती सुबह
में जाके वो घुल-मिल गए
समंदर को क्या बताना
गहरा कितना जाना
मोहब्बत का ये तराना
समझा बस अनजाना