歌曲 / 歌词

Naya Safar (From "Unpaused: Naya Safar [Original Soundtrack]")

Listen on Apple Music

歌词

बस एक दिन बिन कुछ कहे
सर से मेरे आसमाँ उड़ गया
बस एक दिन बिन कुछ सुने
घर से तेरे रास्ता उठ गया
हम बाँधेंगे फिर से यक़ीं
फिर ढूँढेंगे अपनी ज़मीं
है नया एक सफ़र ज़िंदगी
फिर सीखना, है जीतना
फिर सीखना, है जीतना, हो
फ़िर है सीखना, उभरना बुरे वक्त से
हालातों से हम लड़ पड़े, पास जब तक धड़कनें
गिर कर उठने की हिम्मत की और चल पड़े
ताकि आँधियों में उजड़े जो, फ़िर से वो घर बसें
छाया था अँधेरा, जो पाया गया बिखर
अब लाना नया सवेरा, ज़िंदगी नया सफ़र
करनी नई शुरुआत बिना शिकायत के
दिल में है उम्मीद और उम्मीद पे दुनिया क़ायम है
♪
हो, उम्मीदों के दरवाज़े बंद हों
तो दिल की खिड़की खोल दे
रातों के गहरे अँधेरों में जलता दीपक छोड़ दे
उम्मीदों के दरवाज़े बंद हों
तो दिल की खिड़की खोल दे
रातों के गहरे अँधेरों में दीपक छोड़ दे
हमने सायों की एक ना सुनी
हमने है रोशनी अब चुनी
है नया ये सफ़र ज़िंदगी
फिर सीखना, है जीतना, हो
फिर सीखना, है जीतना, हो