歌曲 / 歌词

Chingari Koi Bhadke (with Commentary)

Listen on Apple Music

歌词

चिंगारी कोई भड़के
चिंगारी कोई भड़के, तो सावन उसे बुझाए
सावन जो अगन लगाए, उसे कौन बुझाए?
ओ, उसे कौन बुझाए?
पतझड़ जो बाग़ उजाड़े, वो बाग़ बहार खिलाए
जो बाग़ बहार में उजड़े, उसे कौन खिलाए?
ओ, उसे कौन खिलाए?
हमसे मत पूछो कैसे, मंदिर टूटा सपनों का?
हमसे मत पूछो कैसे, मंदिर टूटा सपनों का?
लोगों की बात नहीं है, ये क़िस्सा है अपनों का
कोई दुश्मन ठेस लगाए, तो मीत जिया बहलाए
मनमीत जो घाँव लगाए, उसे कौन मिटाए?
ना जाने क्या हो जाता, जाने हम क्या कर जाते?
ना जाने क्या हो जाता, जाने हम क्या कर जाते?
पीते हैं तो जिन्दा हैं, ना पीते तो मर जाते
दुनिया जो प्यासा रखे, तो मदिरा प्यास बुझाए
मदिरा जो प्यास लगाए, उसे कौन बुझाए?
ओ, उसे कौन बुझाए?
माना तूफ़ाँ के आगे, नहीं चलता ज़ोर किसी का
माना तूफ़ाँ के आगे, नहीं चलता ज़ोर किसी का
मौजों का दोष नहीं है, ये दोष है और किसी का
मझधार में नैया डोले, तो माझी पार लगाए
माझी जो नाव डुबोए, उसे कौन बचाए?
ओ, उसे कौन बचाए?
चिंगारी
हूँ हम्म, हूँ हम्म