歌词
ओ, जय, जय, जय गिरिराज किशोरी
जय महेश-मुख चंद्र-चकोरी
(जय गौरी माँ, तेरी जय हो गौरी माँ)
(अमर सुहागन, जय देवी माँ)
ओ, मैया, सिंगार तेरा लाल है
(ओ, गौरी, सिंगार तेरा लाल है)
लाल महावर, लाल-लाल मेहँदी
लाल सिंदूर तो लाल-लाल चुनरी
मृगमद का तिलक तेरे भाल है
दर्शन करके ये मनवा निहाल है
(ओ, गौरी, सिंगार तेरा लाल है)
ओ, मनवांछित वर देने वाली
रखियो अमर सुहाग की लाली
जय गौरी माँ, तेरी जय हो गौरी माँ
अमर सुहागन, जय देवी माँ
(जय गौरी माँ, तेरी जय हो गौरी माँ)
(अमर सुहागन, जय देवी माँ)