歌词
चेहरे में तेरे खुद को मैं ढूँढू
आँखों के दरमियाँ तू अब है इस तरह
ख़्वाबों को भी जगह ना मिले
ये मौसम की बारिश, ये बारिश का पानी
ये पानी की बूँदें, तुझे ही तो ढूँढे
ये मिलने की ख्वाहिश, ये ख्वाहिश पुरानी
हो पूरी तुझी से मेरी ये कहानी
♪
कभी तुझमें उतरूँ, जो साँसों से गुज़रूँ
तो आए दिल को राहत
मैं हूँ बेठिकाना, पनाह मुझको पाना
है तुझमें दे इजाज़त
ना कोई दरमियाँ, हम दोनों हैं यहाँ
फिर क्यूँ है तू बता फासले?
♪
Hmm, ये मौसम की बारिश, ये बारिश का पानी
ये पानी की बूँदें, तुझे ही तो ढूँढे
ये मिलने की ख्वाहिश, ये ख्वाहिश पुरानी
हो पूरी तुझी से मेरी ये कहानी
♪
हवाओं से तेरा पता पूछता हूँ
अब तो आजा तू कहीं से
परिंदों की तरह ये दिल है सफ़र में
तू मिला दे ज़िन्दगी से
बस इतनी इल्तेजा तू आके इक दफ़ा
जो दिल ने ना कहा जान ले
♪
ये मौसम की बारिश, ये बारिश का पानी
ये पानी की बूँदें, तुझे ही तो ढूँढे
ये मिलने की ख्वाहिश, ये ख्वाहिश पुरानी
हो पूरी तुझी से मेरी ये कहानी