歌曲 / 歌词

Ye Pyaar Ye Pyaar

Listen on Apple Music

歌词

दिल से दिल जब मिल जाते हैं, हो जाता है प्यार
ये प्यार, ये प्यार, ये प्यार, ये प्यार
धीरे-धीरे प्यार की धुन में खो जाता है प्यार
ये प्यार, ये प्यार, ये प्यार, ये प्यार
हर प्रेमी का इम्तिहान पहले लेता है प्यार
फिर प्रेमी को अपना सब कुछ दे देता है प्यार
ये प्यार, ये प्यार, ये प्यार, ये प्यार
धीरे-धीरे प्यार की धुन में खो जाता है प्यार
ये प्यार, ये प्यार, ये प्यार, ये प्यार
♪
प्यार लुटाए सब कुछ अपना, दे कर कुछ ना माँगे
इस धरती से नील गगन तक प्यार का पुल ये बाँधे
प्यार खोल देता है अपने मन-मंदिर के द्वार
जले देवता के आगे जो दीप शिखा है प्यार
एक दूजे से प्यार करें, प्यार भरा इक़रार करें
बस इतना कहता है प्यार
ये प्यार, ये प्यार, ये प्यार, ये प्यार
दिल से दिल जब मिल जाते हैं, हो जाता है प्यार
ये प्यार, ये प्यार, ये प्यार, ये प्यार
♪
बरखा की बूँदों में प्यार की चमके ज्योती
गिरती हैं सीप में जब वों, बन जाती हैं मोती
प्यार छेड़ देता है टूटे हुए दिलों के तार
अपनों को खुश देख के कितना खुश होता है प्यार
प्यार कभी जो मर जाए
प्यार कभी जो मर जाए, लेके जनम वो फिर आए
लाख पहुँचने की सोचें, मौत वहाँ पर ना पहुँचे
दूर इतनी रहता है प्यार
ये प्यार, ये प्यार, ये प्यार, ये प्यार
दिल से दिल जब मिल जाते हैं, हो जाता है प्यार
ये प्यार, ये प्यार, ये प्यार, ये प्यार
धीरे-धीरे प्यार की धुन में खो जाता है प्यार
ये प्यार, ये प्यार, ये प्यार, ये प्यार