歌词
मुँह की बात सुने हर कोई
दिल के दर्द को जाने कौन
मुँह की बात सुने हर कोई
दिल के दर्द को जाने कौन
आवाज़ों के बाज़ारों में
खामोशी पहचाने कौन
आवाज़ों के बाज़ारों में खामोशी पहचाने कौन
मुँह की बात सुने हर कोई
सदियों सदियों वोही तमाशा
रस्ता रस्ता लंबी खोज़
सदियों सदियों वोही तमाशा
रस्ता रस्ता लंबी खोज़
लेकिन जब हम मिल जाते हैं
खो जाता है जाने कौन
लेकिन जब हम मिल जाते हैं खो जाता है जाने कौन
आवाज़ों के बाज़ारों में खामोशी पहचाने कौन
मुँह की बात सुने हर कोई
वो मेरा आईना है या
मैं उसकी परछाई हूँ
वो मेरा आईना है या
मैं उसकी परछाई हूँ
मेरे ही घर में रहता है मुझ जैसा ही जाने कौन
आवाज़ों के बाज़ारों में खामोशी पहचाने कौन
मुँह की बात सुने हर कोई
किरन किरन अलसाता सूरज
पलक पलक खुलती नींदे
किरन किरन अलसाता सूरज
पलक पलक खुलती नींदे
धीमे धीमे बिखर रहा है जर्रा जर्रा जाने कौन
मुँह की बात सुने हर कोई
दिल के दर्द को जाने कौन
आवाज़ों के बाज़ारों में खामोशी पहचाने कौन
मुँह की बात सुने हर कोई