歌曲 / 歌词

A Whole New World

Listen on Apple Music

歌词

आओ साथ मेरे, देखें सारे नज़ारे
छू लूँ सारे सितारे, मानो दिल की तुम कभी
आँखें खोलो ज़रा, देखो सारा ज़माना
ख़्वाबों का है ख़ज़ाना, उड़ते चलो, मेरी जाँ
नया जहाँ तुम देखो अपनी निगाहों से
और अब तो जो भी हो ये जान लो कि तुम ही हो मेरी जाँ
नया जहाँ, झिलमिल फ़िज़ा, ये कहकशाँ
लाखों अरमाँ जगे, अब यूँ लगे तुम्हारे संग नए जहाँ में हूँ
तुम्हारे संग नए जहाँ में...
एक खुमारी सी छाए
ये महकती हवाएँ देखो रस्ता दिखाएँ
क्यूँ ना इस पल में खो जाएँ?
नया जहाँ (देखो, जान-ए-जहाँ)
नज़ारे लाखों हैं हसीं (जी लो इस पल में रहकर)
तारों का है खुमार अब बेशुमार
मैं जाना चाहूँ मुड़ के ना कभी
नया जहाँ (लम्हे जादू भरे)
नए अनदेखे से पहलू (ग़ैर-मुमकिन सी हैरत)
चाहत कि झूम लिए तो यूँ लगे
तुम्हारे संग नए जहाँ में हूँ
नया जहाँ (नया जहाँ)
जहाँ पे पल (जहाँ पे पल) हैं खुशी के
वफ़ाओं में हो तुम और मैं