歌曲 / 歌词

Kya Pyar Karoge Mujhse (Female Version)

Listen on Apple Music

歌词

दिल मेरा पूछ रहा है तुझसे
"क्या प्यार करोगे मुझसे? हाँ-हाँ, मुझसे?"
♪
आँखों में, नींदों में, ख़्वाबों में
तेरा ही चेहरा है अब तो, सनम
यादों पे, मेरे ख़यालों पे
तेरा ही पहरा, तेरी क़सम
साँसों में, तू मेरी साँसों में
बिन तेरे, जान-ए-जाँ, क्या ज़िंदगी
डरती हूँ, हर पल मैं डरती हूँ
तू छोड़ जाए ना मुझको कभी
धड़कन पूछ रही है तुझसे
"क्या प्यार करोगे मुझसे? हाँ-हाँ, मुझसे?"
♪
जाने ना, तू तो ये जाने ना
कितना मेरे दिल ने चाहा तुझे
दीवाने, मैंने तो अनजाने
छुपके दुआ में माँगा तुझे
ये मर्ज़ी, ये मर्ज़ी रब की है
जो मुझको, जान-ए-मन, तू ना मिला
छोड़ो भी, छोड़ो भी जाने दो
मुझको ना तुझसे कोई गिला
चाहत पूछ रही है तुझसे
"क्या प्यार करोगे मुझसे? हाँ-हाँ, मुझसे?"