歌词
करवटें ली ख़्वाबों ने, नींद में हूँ जागता
खिड़कियों से दिख रहा मंज़िलों का रास्ता
पैरों में आसमाँ, धड़कन में तिलतियाँ
रख शक से हर परे तू हौसला
हाथों की ये लकीरें जो लेके हैं चली रे
ना रुकने का हुआ है फ़ैसला
उड़ने दो, ओ-ओ, उड़ने दो, ओ-ओ, उड़ने दो
उड़ने दो, ओ-ओ, उड़ने दो, ओ-ओ, उड़ने दो
♪
मैं राही हूँ तेरा, मेरा तू ठिकाना
ऐ ज़िंदगी, तू मेरी हमनवा
नया हूँ मैं, तू मुझको आज़मा ना
है ज़िंदगी तू मेरा आईना
चला हूँ आगे, मुड़ के ना जाना
लगे हैं पर दो, उड़ते ही जाना मुझे
रोको ना रास्ता, झोंकों से वास्ता
आसमानों में हो जाऊँ लापता
टूटी अब ज़ंजीरे हैं, धड़कन में मंजीरे हैं
लिखनी है बादलों पे दास्ताँ
उड़ने दो, ओ-ओ, उड़ने दो, ओ-ओ, उड़ने दो
उड़ने दो, ओ-ओ, उड़ने दो, ओ-ओ, उड़ने दो