歌曲 / 歌词

Ye Ranjishein

Listen on Apple Music

歌词

इश्क़ में लाज़िम है, अपनी सब बलाएँ भेज दो
मैं ख़ताएँ भेजती हूँ, तुम सज़ाएँ भेज दो
ज़िंदगी ये बिन तुम्हारे है सितम जैसे कोई
जो मेरे हक़ में पढ़ी हैं वो दुआएँ भेज दो
बारिशें हैं क्यूँ? नैनों से ये बारिशें?
पलकों से हैं क्यूँ नींदों की ये रंजिशें?
नींदों की ना हों रंजिशें
दिलों पे ना हों बंदिशें
ज़रा जो करम हो तेरा, मुक़म्मल हो इश्क़ मेरा
कर ले क़ुबूल दिल की दुआ
ज़रा जो करम हो तेरा, मुक़म्मल हो इश्क़ मेरा
कर ले क़ुबूल दिल की दुआ
ये दुआ (ये दुआ)
ये दुआ (ये दुआ)
♪
बेज़ुबाँ है क्यूँ? जाने क्यूँ पल बेज़ुबाँ
किस तरह से हों बातें ये दिल की बयाँ?
बेज़ुबाँ है क्यूँ? जाने क्यूँ पल बेज़ुबाँ
किस तरह से हों बातें ये दिल की बयाँ?
वादों के सिरे थाम के
चलूँ मैं तेरे रास्ते