歌曲 / 歌词

Khush Hoon Ki Mera Husn-E-Talab Kaam To Aaya

Listen on Apple Music

歌词

ख़ुश हूँ के मिरा हुस्न-ए-तलब काम तो आया
ख़ुश हूँ के मिरा हुस्न-ए-तलब काम तो आया
ख़ाली ही सही
ख़ाली ही सही मेरी तरफ़ जाम तो आया
ख़ाली ही सही मेरी तरफ़
♪
काफ़ी है मिरे दिल की तसल्ली को यही बात
काफ़ी है मिरे दिल की तसल्ली को यही बात
आप आ न सके आप का पैग़ाम तो आया
आप आ न सके आप का पैग़ाम तो आया
ख़ुश हूँ के मिरा हुस्न-ए-तलब
♪
अपनों ने नज़र फेरी तो दिल तू ने दिया साथ
अपनों ने नज़र फेरी तो दिल तू ने दिया साथ
दुनिया में कोई दोस्त मिरे काम तो आया
दुनिया में कोई दोस्त मिरे काम तो आया
ख़ुश हूँ के मिरा हुस्न-ए-तलब
♪
वो सुब्ह का एहसास हो या मेरी कशिश हो
वो सुब्ह का एहसास हो या मेरी कशिश हो
डूबा हुआ ख़ुर्शीद सर-ए-बाम तो आया
डूबा हुआ ख़ुर्शीद सर-ए-बाम तो आया
ख़ुश हूँ के मिरा हुस्न-ए-तलब
♪
लोग उन से ये कहते हैं कि कितने हैं 'शकील' आप
लोग उन से ये कहते हैं कि कितने हैं 'शकील' आप
इस हुस्न के सदक़े में मिरा नाम तो आया
इस हुस्न के सदक़े में मिरा नाम तो आया
इस हुस्न के सदक़े में मिरा
ख़ुश हूँ के मिरा हुस्न-ए-तलब काम तो आया
ख़ुश हूँ के मिरा हुस्न-ए-तलब