歌曲 / 歌词

Basake Waqt Ka Khanjar

Listen on Apple Music

歌词

बस एक वक़्त का ख़ंजर मेरी तलाश में है
बस एक वक़्त का ख़ंजर मेरी तलाश में है
जो रोज़ भेस बदल कर मेरी तलाश में है
बस एक वक़्त का ख़ंजर मेरी तलाश में है
♪
मैं एक क़तरा हूँ, मेरा अलग वजूद तो है
मैं एक क़तरा हूँ, मेरा अलग वजूद तो है
हुआ करे जो समंदर, मेरी तलाश में है
हुआ करे जो समंदर, मेरी तलाश में है
जो रोज़ भेस बदल कर मेरी तलाश में है
बस एक वक़्त का ख़ंजर मेरी तलाश में है
♪
मैं देवता की तरह क़ैद अपने मंदिर में
मैं देवता की तरह क़ैद अपने मंदिर में
वो मेरे जिस्म के बाहर मेरी तलाश में है
वो मेरे जिस्म के बाहर मेरी तलाश में है
जो रोज़ भेस बदल कर मेरी तलाश में है
बस एक वक़्त का ख़ंजर मेरी तलाश में है
♪
मैं जिसके हाथ में एक फूल देके आया था
मैं जिसके हाथ में एक फूल देके आया था
उसी के हाथ का पत्थर मेरी तलाश में है
उसी के हाथ का पत्थर मेरी तलाश में है
जो रोज़ भेस बदल कर मेरी तलाश में है
बस एक वक़्त का ख़ंजर मेरी तलाश में है