歌词
पास आए, दूरियाँ फिर भी कम ना हुई
एक अधूरी सी हमारी कहानी रही
आसमाँ को ज़मी ये ज़रूरी नहीं जान ले, जान ले
इश्क़ सच्चा वही जिसको मिलती नहीं मंज़िलें, मंज़िलें
रंग थे, नूर था जब करीब तू था
एक जन्नत सा था ये जहाँ
वक़्त की रेत पे कुछ मेरे नाम सा
लिख के छोड़ गया तू कहाँ?
हमारी अधूरी कहानी
हमारी अधूरी कहानी
हमारी अधूरी कहानी
हमारी अधूरी कहानी
खुश्बुओं से तेरी यूँ ही टकरा गए
चलते, चलते देखो ना, हम कहाँ आ गए?
जन्नतें अगर यहीं तू दिखे क्यों नहीं
चाँद, सूरज सभी है यहाँ
इंतज़ार तेरा सदियों से कर रहा
प्यासी बैठी है कब से यहाँ
हमारी अधूरी कहानी
हमारी अधूरी कहानी
हमारी अधूरी कहानी
हमारी अधूरी कहानी
प्यास का ये सफ़र ख़त्म हो जाएगा
कुछ अधूरा सा जो था पूरा हो जाएगा
झुक गया आसमाँ, मिल गए दो जहाँ
हर तरफ़ है मिलन का समाँ
डोलियाँ हैं सजी, खुशबुएँ हर कहीं
पढ़ने आया ख़ुदा खुद यहाँ
हमारी अधूरी कहानी
हमारी अधूरी कहानी
हमारी अधूरी कहानी
हमारी अधूरी कहानी