歌曲 / 歌词

Madhosh Dil Ki Dhadkan

Listen on Apple Music

歌词

मदहोश दिल की धड़कन, चुप सी तन्हाई
मदहोश दिल की धड़कन, चुप सी तन्हाई
छुप गया चाँद क्यों, क्या तेरी ज़ुल्फ़ लहराई
मदहोश दिल की धड़कन, चुप सी तन्हाई
मदहोश दिल की धड़कन, चुप सी ये तन्हाई
फिर तेरी याद ने, दिल में ली यार अंगड़ाई
मदहोश दिल की धड़कन, चुप सी ये तन्हाई
ये रत जगे, लम्बी रातों के दिल ना लगें
क्या करूं?
ये सिलसिले, दिल की बातों के जादू चलें
क्या करूं?
बिखरा ज़ुल्फ़ें सो जाऊं
दिल चाहे कहीं खो जाऊं
मदहोश दिल की धड़कन, चुप सी ये तन्हाई
ये तेरी आशिक़ी, कर ना दे मेरी रुस्वाई
मदहोश दिल की धड़कन, चुप सी ये तन्हाई
कहना था जो, होंठों से मैने आँखों से वो
कह लिया
दिल में तेरे, रहना है मुझको इस दुनिया में
रह लिया
आ लग जा तू इस दिल से
के मिलते हैं दिल मुश्क़िल से
मदहोश दिल की धड़कन, चुप सी ये तन्हाई
मदहोश दिल की धड़कन, चुप सी ये तन्हाई
दिल लिया जान भी, लेगा ये प्यार हरजाई
मदहोश दिल की धड़कन, चुप सी ये तन्हाई
छुप गया चाँद क्यों, क्या तेरी ज़ुल्फ़ लहराई
मदहोश दिल की धड़कन, चुप सी ये तन्हाई
चुप सी ये तन्हाई
चुप सी ये तन्हाई