歌词
हे-हे-हे
हो-हो-हो-हो-हो-हो
हे-हे, आ-आ
♪
सामने बैठी रहो, दिल को करार आएगा
सामने बैठी रहो, दिल को करार आएगा
बड़ा बेताब है थोड़ा तो संभल जाएगा
ऐसे ना देखो सनम मुझको शरम आती है
तेज़ धड़कन है मेरी आँख झुकी जाती है
ऐसे ना देखो सनम मुझको शरम आती है
♪
रोज़ आती हो मेरी जान चली जाती हो
आने-जाने में ही सब वक़्त गुज़र जाता है
हर जगह देखता रहता हूँ तुम्हारा चेहरा
मेरी नज़रों को ना कुछ और नज़र आता है
सामने बैठी रहो, दिल को करार आएगा
बड़ा बेताब है थोड़ा तो संभल जाएगा
ऐसे ना देखो सनम मुझको शरम आती है
♪
क्यूँ मेरे हुस्न की तारीफ़ किया करते हो?
हद से भी ज्यादा ना हो जाऊँ मैं मगरूर कहीं
ऐसे हालत में ना कोई खता हो जाए
ऐसी बातों से ना हो जाऊँ मैं मजबूर कहीं
ऐसे ना देखो सनम मुझको शरम आती है
तेज़ धड़कन है मेरी आँख झुकी जाती है
सामने बैठी रहो, दिल को करार आएगा
♪
तुम तो रहती हो सुबह-शाम मेरी यादों में
तुम मेरा दिल हो, मेरी जां हो, मेरी धड़कन हो
जिस हसीं डोर से हर साँस बंधी है मेरी
तुम मेरे प्यार का नाज़ुक सा वही बंधन हो
सामने बैठी रहो, दिल को करार आएगा
सामने बैठी रहो, दिल को करार आएगा
बड़ा बेताब है थोड़ा तो संभल जाएगा
ऐसे ना देखो सनम मुझको शरम आती है
तेज़ धड़कन है मेरी आँख झुकी जाती है
ऐसे ना देखो सनम मुझको शरम आती है