歌词
काश कभी तुम समझोगी
कि क्यूँ हम क़रीब नहीं
काश कभी तुम जानोगी
कि अब तक है तेरी कमी
♪
पता है हमें कि तेरे बिना
अधूरी है ये ज़िंदगी
पता है हमें कि मेरी फ़िकर
अब तक तुम्हें है कहीं
तेरी-मेरी राहें कहीं
मिलेंगी शायद फिर कभी
कहानी ये अधूरी सही
पूरी होगी फिर कभी
तेरा-मेरा साथ ये
अभी पूरा हुआ नहीं
तेरी-मेरी राहें कहीं
मिलेंगी शायद फिर कभी
जहाँ भी हो, यादों में हो
साँसों में हो मेरी
जहाँ भी हो, यादों में हो
साँसों में हो मेरी