歌词
खुली किताब सा है ये चेहरा
पर हिजाब सा है मुस्कुराना मेरा
और acting में उस्ताद हूँ मैं
आएगा किसी को ना नज़र
होगी ना ख़बर
फ़र्श पे हो बिखरा जैसे पारा
फिसल रहा है ख्वाब यूँ हमारा
पर पैरों में उछाल लेके
लेके होंठों पे सीटियाँ
मैं जियूँगा, मैं जियूँगा
बीती खुशबू भुला के
गुनगुना के मैं जियूँगा
मैं जियूँगा, मैं जियूँगा
बीती खुशबू भुला के
गुनगुना के मैं जियूँगा
♪
चाँद तो करेगा इशारे
और चिढ़ाएँगे मुझ को तारे
पर यादों की लिहाफ़ खींच
सर ढक लूँगा मैं, छिप जाऊँगा मैं
ख्वाब के परिंदे जो पाले
किए आसमाँ के हवाले
उड़ने दूँगा उन को
नीली-नीली सी आज़ादियों में
मैं जियूँगा, मैं जियूँगा
बीती खुशबू भुला के
गुनगुना के मैं जियूँगा
मैं जियूँगा, मैं जियूँगा
बीती खुशबू भुला के
गुनगुना के मैं जियूँगा
पंख ये उम्मीदों के, धूप में सुखाऊँगा
मैंने धुन बदलदी है, गीत नए गाऊँगा
वैसे हवाओं संग ध्यान तेरा बहता रहेगा
पर मौसम चुन-चुन के रुत नई बनाऊँगा
मैं जियूँगा, मैं जियूँगा
बीती खुशबू भुला के
गुनगुना के मैं जियूँगा
मैं जियूँगा (मैं जियूँगा)
मैं जियूँगा (मैं जियूँगा)
बीती खुशबू भुला के, गुनगुना के
भु-भुला के, गुनगुना के
भु-भुला के, गुनगुना के मैं जियूँगा