歌曲 / 歌词

Ae Dil Hame Itna Bata

Listen on Apple Music

歌词

ऐ दिल, हमें इतना बता
मरते है हम जिन के लिए
कैसे चले उन को पता?
♪
ऐ दिल, हमें इतना बता
दिल ही अगर एक दर्द हो
तो क्या करे दिल की दवा?
मरते है हम जिन के लिए
कैसे चले उन को पता?
ऐ दिल, हमें...
♪
जिन्हें हम ने नींदों में, ख़ाबों में पाला
वो आँखों की ठंडक, वो दिल का उजाला
है बेताब हम भी, ये वो मानते है
मगर वो इशारों को कम जानते हैं
ज़माने की नज़रों से हम ने बचा के
उन्हें धड़कनों में रखा हैं छुपा के
वो चेहरा कोई आईना भी ना देखें
कोई और तो क्या, ख़ुदा भी ना देखें
ख़ुदा भी ना देखें, ख़ुदा भी ना देखें
माँगी है ये दिल ने दुआ
मरते है हम जिन के लिए
कैसे चले उन को पता?
दिल ही अगर एक दर्द हो
तो क्या करे दिल की दवा?
♪
ऐ दिल, हमें...
♪
ये दिल जिन की चाहत में पागल बना है
उन्हें क्या ख़बर है? हमें क्या हुआ है?
उन्हें क्या पता, क्या है हालत हमारी
तड़पती है कैसे मोहब्बत हमारी
ये दिल कह रहा है धड़कते, धड़कते
"वो आएँगे एक दिन तड़पते, तड़पते"
हमारे है वो, उन को पा के रहेंगे
अगर मिल ना पाए तो हम छीन लेंगे
तो हम छीन लेंगे, हम छीन लेंगे
हम कुछ नहीं उन के बिना
मरते है हम जिन के लिए
कैसे चले उन को पता?
दिल ही अगर एक दर्द हो
तो क्या करे दिल की दवा?
♪
ऐ दिल, हमें...