歌词
ये तो सच है कि भगवान है
है, मगर फिर भी अंजान है
ये तो सच है कि भगवान है
है, मगर फिर भी अंजान है
धरती पे रूप माँ-बाप का
उस विधाता की पहचान है
ये तो सच है कि भगवान है
♪
जन्मदाता हैं जो, नाम जिनसे मिला
थामकर जिनकी उँगली है बचपन चला
♪
काँधे पर बैठ के जिनके देखा जहाँ
ज्ञान जिनसे मिला, क्या बुरा, क्या भला
इतने उपकार हैं, क्या कहें?
ये बताना ना आसान है
धरती पे रूप माँ-बाप का
उस विधाता की पहचान है
ये तो सच है कि भगवान है
♪
जन्म देती है जो, "माँ" जिसे जग कहे
अपनी संतान में प्राण जिसके रहें
♪
लोरियाँ होंठों पर, सपने बुनती नज़र
नींद जो वार दे, हँस के हर दुख सहे
ममता के रूप में हैं प्रभु
आपसे पाया वरदान है
धरती पे रूप माँ-बाप का
उस विधाता की पहचान है
ये तो सच है कि भगवान है
♪
आपके ख़्वाब हम, आज होकर जवाँ
उस परम शक्ति से करते हैं प्रार्थना
♪
इनकी छाया रहे, रहती दुनिया तलक
एक पल रह सकें हम ना जिनके बिना
आप दोनों सलामत रहें
सबके दिल में ये अरमान है
धरती पे रूप माँ-बाप का
उस विधाता की पहचान है
ये तो सच है कि भगवान है
है, मगर फिर भी अंजान है
धरती पे रूप माँ-बाप का
उस विधाता की पहचान है