歌曲 / 歌词

Meri Aankhon Mein

Listen on Apple Music

歌词

मेरी आँखों में है तू, मेरी साँसों में है तू
तू ही मेरा सपना है, तेरा ही ये दिल है
जो मेरे सीने में धड़कता है
♪
मेरी आँखों में है तू, मेरी साँसों में है तू
तू ही मेरा सपना है, तेरा ही ये दिल है
जो मेरे सीने में धड़कता है
जो मेरे सीने में धड़कता है
♪
आँचल मैं अपना बिछा दूँ, रख दे क़दम तू जहाँ
हाँ, आँचल मैं अपना बिछा दूँ, रख दे क़दम तू जहाँ
मैं जिस्म हूँ, जान तू, बिन तेरे मैं हूँ कहाँ?
तेरी राह के काँटें पलकों से उठा लूँ मैं
तेरी ज़िन्दगी से वो हर ग़म चुरा लूँ
जो तेरी आँखों में झलकता है
जो तेरी आँखों में झलकता है
♪
मेरी मोहब्बत है क्या, ओ-ओ, बस तेरा एहसास है
हो, मेरी मोहब्बत है क्या, ओ-ओ, बस तेरा एहसास है
धड़कन की गहराई में, ओ-ओ, पल-पल तेरी प्यास है
बड़ी बेक़रारी है, लमहा-लमहा भारी है
कैसी ये खुमारी है? तेरा ही नशा है
जो मेरे होंठों से छलकता है
मेरी आँखों में है तू, मेरी साँसों में है तू
तू ही मेरा सपना है, तेरा ही ये दिल है
जो मेरे सीने में धड़कता है
जो मेरे सीने में धड़कता है
जो मेरे सीने में धड़कता है