歌词
मेरी ही ख़ातिर बना है तू
मुझको जो हासिल, दुआ है तू
मेरी ही ख़ातिर बना है तू
मुझको जो हासिल, दुआ है तू
तू रास्ता, तू रहगुज़र
मेरे इश्क़ का है पता
तू जुस्तजू, तू आरज़ू
दिल दे रहा है सदा
आ भी जा, मेरे मेहरमा
आ भी जा, ना रह जुदा
आ भी जा, मेरे मेहरमा
आ भी जा, ओ
♪
बेइंतहा यूँ चाहूँ तुझे मैं
जो टूट के तू बिख़रे यहाँ
ख़त्म ना होगी ऐसी मोहब्बत
करने लगा हूँ मैं बेपनाह
क़तरा भी तेरा मिले जो
रग-रग में मेरी बसाऊँ
तेरे प्यार को, दीदार को
दिल दे रहा है सदा
आ भी जा, मेरे मेहरमा
आ भी जा, ना रह जुदा
आ भी जा, मेरे मेहरमा
आ भी जा, ना रह जुदा
♪
आग़ोश में यूँ भर के तुझे मैं
सारे जहाँ से कर दूँ जुदा
है अक्स तेरा मेरे लिए ही
तेरा निशाँ भी मुझसे जुड़ा
ये बेख़ुदी कैसे थामूँ
मिटता चला जा रहा हूँ
एक पल तेरे दीदार को
दिल दे रहा है सदा
आ भी जा, मेरे मेहरमा
आ भी जा, ना रह जुदा
आ भी जा, मेरे मेहरमा
आ भी जा, मेरे मेहरमा
मेरे मेहरमाँ, मेहरमा
मेरे मेहरमाँ, मेहरमा