歌词
मुझे तेरे जैसी लड़की मिल जाए तो क्या बात हो

कभी पास बुलाए, कभी छुप के सताए
मेरा दिल धड़काए, मेरा चैन चुराए
मुझे तेरे जैसा लड़का मिल जाए तो क्या बात हो

♪
आँखों में तेरी चाहत का नशा
ज़ुल्फ़ों में तेरी ख़ुशबू की घटा
मुझे अच्छी लगे तारीफ़ तेरी, हो
अब नाम तेरे हर साँस मेरी
मदहोश बनाए, मेरा होश उड़ाए
मेरा दर्द बढ़ाए, नस-नस में समाए
मुझे तेरे जैसा लड़का मिल जाए तो क्या बात हो
मुझे तेरे जैसी लड़की मिल जाए तो क्या बात हो
♪
ना मुझ से कभी तकरार करे
मुझे प्यार करे, बस प्यार करे
ना शक़ मुझ पे कभी यार करे
जो सिर्फ़ मेरा ऐतबार करे
पलकों पे बिठाए, मेरे ख़्वाब सजाए
तन-मन महकाए, मेरी प्यास बुझाए