歌词
इंतज़ार, इंतज़ार
इंतज़ार, इंतज़ार
इंतज़ार, इंतज़ार
इंतज़ार, इंतज़ार
मेरी सुबहों को, तेरी शामों का
मेरी शामों को, तेरे वादों का
मेरी रातों को, तेरे ख़्वाबों का
मेरी नींदों को, तेरी बाहों का
मेरे जज़बों को, तेरी चाहों का
बहकी-बहकी सी कुछ खताओं का
खूबसूरत से कुछ गुनाहों का
इंतज़ार, इंतज़ार
इंतज़ार, इंतज़ार
♪
अपने दिलबर का, अपने हमदम का
अपने जानम का इंतज़ार
सुर्ख फूलों से महका रस्ता है
दिल तो मेरा मगर ज़र्द पत्ता है
पास आँखों के सब समंदर है
दिल का मौसम तो फिर भी बंजर है
महकी-महकी सी कुछ हवाओं का
भीगी-भीगी सी कुछ घटाओं का
इंतज़ार, इंतज़ार
इंतज़ार, इंतज़ार
अपने बादल का, अपनी बारिश का
अपने सावन का इंतज़ार
अपनी धड़कन का, अपनी साँसों का
अपने जीने का इंतज़ार
♪
कोई बदली कभी, इस तरह आएगी
प्यास सदियों की पल में बुझ जाएगी
तुझको लौटा के मेरी आगोश में
देखना वक्त की नब्ज़ थम जाएगी
ऐसा होने के कुछ दुआओं का
उम्र भर जो मिलें उन पनाहों का
इंतज़ार, इंतज़ार
इंतज़ार, इंतज़ार
तेरे आने का, तुझको पाने का
फिर ना जाने का इंतज़ार
तेरे आने का, तुझको पाने का
फिर ना जाने का इंतज़ार
इंतज़ार, इंतज़ार
इंतज़ार, इंतज़ार