歌曲 / 歌词

Garaj Baras

Listen on Apple Music

歌词

गरज बरस प्यासी धरती पर फिर पानी दे मौला
गरज बरस प्यासी धरती पर फिर पानी दे मौला
चिड़ियों को दाने, बच्चों को गुड़्-धानी दे मौला
गरज बरस प्यासी धरती पर फिर पानी दे मौला
दो और दो का जोड़ हमेशा चार कहाँ होता है?
दो और दो का जोड़ हमेशा चार कहाँ होता है?
सोच-समझ वालों को थोड़ी नादानी दे मौला
चिड़ियों को दाने, बच्चों को गुड़्-धानी दे मौला
गरज बरस प्यासी धरती पर फिर पानी दे मौला
फिर रोशन कर ज़हर का प्याला, चमका नयी सलीबें
फिर रोशन कर ज़हर का प्याला, चमका नयी सलीबें
झूठों की दुनिया में सच को ताबानी दे मौला
चिड़ियों को दाने, बच्चों को गुड़्-धानी दे मौला
गरज बरस प्यासी धरती पर फिर पानी दे मौला
फिर मूरत से बाहर आकर चारों ओर बिखर जा
फिर मूरत से बाहर आकर चारों ओर बिखर जा
फिर मन्दिर को कोई मीरा दीवानी दे मौला
चिड़ियों को दाने, बच्चों को गुड़्-धानी दे मौला
गरज बरस प्यासी धरती पर फिर पानी दे मौला
तेरे होते कोई किसी की जान का दुश्मन क्यों हो
तेरे होते कोई किसी की जान का दुश्मन क्यों हो
जीने वालों को मरने की आसानी दे मौला
चिड़ियों को दाने, बच्चों को गुड़्-धानी दे मौला
गरज बरस प्यासी धरती पर फिर पानी दे मौला
फिर पानी दे मौला
फिर पानी दे मौला