歌曲 / 歌词

Aap Kyon Roye Jo Hamne Dastan Apni (From "Woh Kaun Thi")

Listen on Apple Music

歌词

जो हमने दास्ताँ अपनी सुनाई
आप क्यूँ रोए?
जो हमने दास्ताँ अपनी सुनाई
आप क्यूँ रोए?
तबाही तो हमारे दिल पे आई
आप क्यूँ रोए?
♪
हमारा दर्द-ए-ग़म है ये, इसे क्यूँ आप सहते हैं?
ये क्यूँ आँसू हमारे आपकी आँखों से बहते हैं?
ग़मों की आग हमने खुद लगाई
आप क्यूँ रोए?
जो हमने दास्ताँ अपनी सुनाई
आप क्यूँ रोए?
♪
बहुत रोए मगर अब आपकी ख़ातिर ना रोएँगे
ना अपना चैन खो कर आपका हम चैन खोएँगे
क़यामत आपके अश्कों ने ढाई
आप क्यूँ रोए?
जो हमने दास्ताँ अपनी सुनाई
आप क्यूँ रोए?
♪
ना ये आँसू रुके, तो देखिए फिर हम भी रो देंगे
हम अपने आँसुओं में चाँद-तारों को डूबो देंगे
फ़ना हो जाएगी सारी ख़ुदाई
आप क्यूँ रोए?
जो हमने दास्ताँ अपनी सुनाई
आप क्यूँ रोए?