歌曲 / 歌词

Hai Tere Saath Meri Wafa (From "Hindustan Ki Kasam")

Listen on Apple Music

歌词

है तेरे साथ मेरी वफ़ा
♪
है तेरे साथ मेरी वफ़ा, मैं नहीं तो क्या?
ज़िंदा रहेगा प्यार मेरा, मैं नहीं तो क्या?
मैं नहीं तो क्या? मैं नहीं तो क्या?
है तेरे साथ मेरी वफ़ा, मैं नहीं तो क्या?
♪
तेरे लिए उजालों की कोई कमी नहीं
तेरे लिए उजालों की कोई कमी नहीं
सब तेरी रोशनी है, मेरी रोशनी नहीं
कोई नया चिराग़ जला
कोई नया चिराग़ जला, मैं नहीं तो क्या?
है तेरे साथ मेरी वफ़ा, मैं नहीं तो क्या?
♪
कुछ धड़कनों का ज़िक्र हो, कुछ दिल की बात हो
कुछ धड़कनों का ज़िक्र हो, कुछ दिल की बात हो
मुमकिन है, इसके बाद ना दिन हो, ना रात हो
मेरे लिए ना अश्क़ बहा
मेरे लिए ना अश्क़ बहा, मैं नहीं तो क्या?
मैं नहीं तो क्या? मैं नहीं तो क्या?
है तेरे साथ मेरी वफ़ा, मैं नहीं तो क्या?
ज़िंदा रहेगा प्यार मेरा, मैं नहीं तो क्या?