歌曲 / 歌词

Likha Hai Teri Ankhon Mein (From "Teen Devian")

Listen on Apple Music

歌词

लिखा है तेरी आँखों में किसका अफ़साना?
लिखा है तेरी आँखों में किसका अफ़साना?
अगर इसे समझ सको, मुझे भी समझाना
लिखा है तेरी आँखों में किसका अफ़साना?
♪
जवाब सा किसी तमन्ना का
लिखा तो है, मगर अधूरा सा
अरे-ओ, जवाब सा किसी तमन्ना का
लिखा तो है, मगर अधूरा सा
हो, कैसे ना हो मेरी हर बात अधूरी
अभी हूँ आधा दिवाना
लिखा है तेरी आँखों में किसका अफ़साना?
अगर इसे समझ सको, मुझे भी समझाना
लिखा है तेरी आँखों में किसका अफ़साना?
♪
जो कुछ नहीं तो ये इशारे क्यों?
ठहर गए मेरे सहारे क्यों?
अरे-ओ, जो कुछ नहीं तो ये इशारे क्यों?
ठहर गए मेरे सहारे क्यों?
ओ, थोड़ा सा हसीनों का सहारा लेके चलना
है मेरी आदत रोज़ाना
लिखा है तेरी आँखों में किसका अफ़साना?
अगर इसे समझ सको, मुझे भी समझाना
लिखा है तेरी आँखों में किसका अफ़साना?
♪
यहाँ-वहाँ फ़िज़ा में आवारा
अभी तलक ये दिल है बेचारा
अरे-ओ, यहाँ-वहाँ फ़िज़ा में आवारा
अभी तलक ये दिल है बेचारा
ओ, दिल को तेरे तो हम खाक़ ना समझे
तुझ ही को हमने पहचाना
लिखा है तेरी आँखों में किसका अफ़साना?
अगर इसे समझ सको, मुझे भी समझाना
लिखा है तेरी आँखों में किसका अफ़साना?