歌曲 / 歌词

Phool Jaisi Muskaan - Jhankar

Listen on Apple Music

歌词

फूल जैसी मुस्कान तेरी, तू बनेगा पहचान मेरी

अंबर के तारों को धरती पे लाना है
राजा इस दुनिया का बनके दिखाना है
माँ की दुआ है फूले-फले तू, सच्चाइयों के रस्ते चले तू

(चंदा रे, चंदा रे, चंदा रे)
(चंदा रे, चंदा रे, चंदा रे)
♪
तू ऐसा चाँद मुन्ना जिसमें कोई दाग़ नहीं
तेरी बोलियों सा कोई दूजा राग नहीं
मेरी पलकों में बसा है, मेरी आँखों में है तू
तू है मेरा जीवन, मेरी साँसों में है तू
माँ की दुआ है फूले-फले तू, सच्चाइयों के रस्ते चले तू
फूल जैसी मुस्कान तेरी, तू बनेगा पहचान मेरी
फूल जैसी मुस्कान तेरी, तू बनेगा पहचान मेरी
♪
(प प म म रे रे सा सा)
(नि नि नि नि सा सा सा सा)
♪
तेरी ऊँगली थाम के ही चलना सीखा है माँ
तेरा नाम आया जब खोली ये ज़ुबाँ
ये मेरी ज़िन्दगी है तेरी पूजा के लिए
जलते ही रहेंगे तेरी ममता के दीयें
अब तो लगा ले मुझको गले तू
मुझको छुपा ले आँचल तले तू