歌曲 / 歌词

Yeh Kiska Tassavoor Hai

Listen on Apple Music

歌词

ये किस का तसव्वुर है, ये किस का फ़साना है

जो अश्क़ है आँखों में तस्बीह का दाना है

♪
जो उनपे गुज़रती है किसने उसे जाना है
जो उनपे गुज़रती है किसने उसे जाना है
अपनी ही मुसीबत है अपना ही फ़साना है
♪
आँखों में नमी-सी है, चुप-चुप-से वो बैठे हैं

नाज़ुक-सी निगाहों में, नाज़ुक-सा फ़साना है
♪
ये इश्क़ नहीं आसाँ, इतना तो समझ लीजे
ये इश्क़ नहीं आसाँ, इतना तो समझ लीजे
इक आग का दरिया है, और डूब के जाना है
♪
या वो थे ख़फ़ा हम से, या हम हैं ख़फ़ा उन से

कल उन का ज़माना था, आज अपना ज़माना है